हमारा काम

कृषि वेल्थ

कृषि वेल्थ क्या है

कृषि वेल्थ पूर्वी उत्तर प्रदेश का स्थानीय बाज़ार है। पास की मशीन, मजदूर, कारीगर या भूमि व्यवस्था — एक जगह। सूची डालने वाले अपना प्रस्ताव रखते हैं। काम पूरा होने पर नकद या UPI सीधे उनके पास जाता है।

सीधे मालिक से

नकद या UPI

कॉल या व्हाट्सऐप

हमारा काम

यह जगह किसलिए है

खेत पर ट्रैक्टर चाहिए, फसल ढोनी है, घर में मिस्त्री चाहिए, शादी का शामियाना चाहिए, या भूमि की व्यवस्था देखनी है — एक जगह से पास वाला आदमी मिल जाए।

यह सिर्फ़ लिस्ट नहीं है। गाँव और पिन से मैच होता है। जो आपके पास आ सकता है वही दिखता है। दूर का जेसीबी या दूसरे ज़िले का मजदूर नहीं ठेलते।

राजमिस्त्री, बढ़ई, प्लंबर, बिजली मिस्त्री, वेल्डर और लोहार कारीगर हैं — सामान्य मजदूर नहीं। मजदूर और कामगार में खेत, निर्माण, लदाई, सफाई, मददगार और दल आते हैं।

काम कैसे चलता है

काम कैसे चलता है

01

खाता खोलें

मोबाइल नंबर, अपनी फ़ोटो, पूरा पता और पिनकोड। सिर्फ़ बुक करना हो तो ग्राहक रहें।

02

गाँव या पिन लिखें

५ किमी से शुरू। पास की मशीन, मजदूर, कारीगर और भूमि दिखेगी।

03

बुक करें या डेस्क को बताएँ

साइट से अनुरोध भेजें। फ़ोन न चले तो कॉल या व्हाट्सऐप — हम लिख देते हैं।

04

काम पर पैसे

मालिक पक्का करे। काम पूरा होने पर नकद या UPI — सीधे मालिक को। अग्रिम नहीं।

सेवाएँ

यहाँ क्या मँगवा सकते हैं

श्रेणी चुनें — पास की सूची खुलेगी।

हमारे साथ काम करें

हमारे साथ काम कैसे करें

जो देना है वह डालें। ग्राहक आपको ढूँढेंगे। दर आप तय करें।

हम कहाँ काम करते हैं

शुरुआत भदोही ज़िला — गोपीगंज और आस-पास के गाँव। पिन लिखकर पूरा उत्तर प्रदेश खोज सकते हैं। जो आपके तय किलोमीटर में आ सके, वही सूची खुलेगी।

पैसे कैसे जाते हैं

दर मालिक लिखता है। भुगतान काम पूरा होने पर, नकद या UPI, मालिक के पास। डेस्क बुकिंग लिखवा सकती है। मौसम के ऑफ़र साइट पर दिखते हैं।

भरोसा कैसे बने

फ़ोटो, पता, पिन ज़रूरी है। ग्राहक बुक करता है। मालिक स्वीकार करता है तब नंबर खुलता है। नियम पेज पर साफ़ लिखे हैं।

फ़ोन से बुक

फ़ोन से बुक

ऐप न चले तो डेस्क पर कॉल करें। हम मालिक से बात कराते हैं।

सोम–शुक्र: सुबह ८ – शाम ६ · शनि–रवि: सुबह १० – शाम ५

फ़ोन से बुक

कॉल या व्हाट्सऐप से बुक करें